थानेसर: पुलिस ने एसएसटी और एफएसटी टीमों के साथ 1 करोड़ 78 लाख रुपये, शराब और मादक पदार्थ जब्त किए
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राजेश जोगपाल ने कहा कि विधानसभा आम चुनाव 2024 के लिए नगद राशि, मादक पदार्थ, शराब और अन्य प्रलोभन वाली वस्तुओं को सीज करने के लिए चारों विधानसभाओं में एफएसटी और एसएसटी टीमें गठित की गई है। इन टीमों के साथ-साथ पुलिस ने 16 अगस्त से लेकर अब तक 2024 तक 1 करोड़ 78 लाख की राशि, शराब और मादक पदार्थ पकड़े है।