जुलाना: जुलाना पहुंचने पर नेशनल कबड्डी विजेता खिलाड़ी राधिका चहल का किया गया जोरदार स्वागत
Julana, Jind | Feb 5, 2024 जुलाना क्षेत्र के देवरड़ गांव निवासी विजेता खिलाड़ी राधिका चहल का आज जुलाना में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। राधिका ने आंध्र प्रदेश में आयोजित नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर गांव व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कबड्डी चैंपियनशिप आंध्र प्रदेश के गाजर पता में 28 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित की गई थी।