जुलाना: जुलाना से रोहतक में आयोजित होने वाली आक्रोश रैली के लिए रवाना हुए सैकड़ों कर्मचारी
Julana, Jind | Feb 4, 2024 रविवार को जुलाना से रोहतक में आयोजित होने वाली कर्मचारियों की आक्रोश रैली में सैकड़ो कर्मचारी रवाना हुए। सर्व कर्मचारी संघ के खंड प्रधान संजय गिल ने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए,समान काम समान वेतन लागू किया जाए, पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए, इन्हीं मांगों को लेकर रैली का आयोजन किया जा रहा है।