जुलाना: जुलाना बाईपास पर कार और ट्रॉली की टक्कर में कार सवार महिला व दो युवक हुए घायल, जांच में जुटी पुलिस
Julana, Jind | Feb 3, 2024 जुलाना के बाईपास पर ब्राह्मणवास गांव के पास एक कार व ट्राली की टक्कर हो गई। टक्कर में कर सवार महिला व दो युवक घायल हो गए। घायलों को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया।जहां पर महिला की गंभीरावस्था देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।