जुलाना: जुलाना हलके के संदीप लोहान को बनाया गया भाजपा किसान उत्पादक संगठन का प्रदेश समन्वयक
Julana, Jind | Feb 4, 2024 जुलाना हलके के संदीप लोहान को भाजपा ने किसान उत्पादक संगठन का प्रदेश समन्वयक बनाया है। संदीप लोहान इससे पहले किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बनाए गए थे। संदीप लोहान की कार्य शैली को देखते हुए अब भाजपा ने उन्हें प्रदेश स्तर का पद दिया है। संदीप लोहान ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी है उसे पर वह खरा उतरेंगे।