फिरोज़ाबाद: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में निकाला कैंडल मार्च
पहलगाम मे हुये आतंकी हमलें से देश गुस्से मे है। हर हिंदुस्तानी आतंकबाद और पनाहगार पाकिस्तान पर कड़ी कार्यवाही की मांग कर रहे है। इसी कड़ी मे शुक्रवार की देर शाम करीव साढ़े 7 बजे कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने फ़िरोज़ाबाद शहर के गाँधी पार्क चौराहे से केंडल मार्च निकाला। और सुभाष चौराहे पर आतंकी हमलें मे मृत हुये लोगो की आत्मा की शांति के लिए मोन धारण किया है।