फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण पुलिस की बड़ी सफलता, 24 घंटे में लूट का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दबोचा गया लुटेरा, घायल
23 अप्रैल 2025 को महावीर नगर का मामला है, जहां एक महिला अध्यापिका से पर्स लूट लिया गया था। वारदात के बाद मामला गंभीरता से लेते हुए एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर तीन टीमों का गठन किया गया। इस ऑपरेशन की कमान संभाली थाना प्रभारी दक्षिण योगेन्द्र पाल सिंह ने। लगातार छापेमारी और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने मुठभेड में आरोपी दबोच लिया।