फिरोज़ाबाद: पहलगाव में हुए आतंकी हमले के विरोध में हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने बम्बा चौराहे पर पाकिस्तान का फूंका पुतला
फ़िरोज़ाबाद शहर के बम्बा चौराहे पर हिन्दू युवा वाहिनी संगठन के कार्यकर्ताओ ने पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। और इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे के साथ आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारी लोगो ने विरोध प्रदर्शन के दौरान भारत सरकार से मांग की है पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाये।