अंबिकापुर: सरगुजा जिले के सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने पब्लिक एप को बताया, चेन्नई में तीन युवतियों को बंधक बनाया गया
हम आपको बता दे कि आज दिनांक 22 जून 2026 दिन सोमवार को दोपहर 1:00 बजे सरगुजा जिले के सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने पब्लिक एप की टीम को जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह तीन युवतियों के द्वारा फोन किया गया कि उन्हें चेन्नई में बंधक बनाया गया है जिसको लेकर विधायक ने पुलिस अधीक्षक से बातचीत की और जल्द युवतियों को वापस लाने की तैयारी की गई है।