भिंड: भिंड में जैन मुनियों के स्वागत में उमड़ी भीड़, संत संघ व विधायक भी हुए शामिल
Bhind, Bhind | May 25, 2026 भिंड में सोमवार सुबह पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महाराज समेत 25 जैन मुनियों के आगमन पर शहर श्रद्धा और आस्था के माहौल में डूबा नजर आया। उमरी स्थित महावीर स्वामी तीर्थ स्थल के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे जैन संतों की अगवानी के लिए सुबह से ही श्रद्धालु सड़कों पर जुटने लगे। शहर के कई स्थानों पर फूल बरसाकर स्वागत किया गया और रंगोलियां सजाई गई।