मुरैना नगर: सवजीत का पुरा के पास प्लॉट पर तेल फैक्ट्री के मजदूर ने लगाई फांसी,तलाश में पहुंचे परिजनों के उड़े होश,पुलिस की जांच जारी
मुरैना के सवजीत का पुरा के पास स्थित प्लॉट पर आज शनिवार दोपहर तेल फैक्ट्री के 45 वर्षीय मजदूर एहजाद पुत्र चिम्मन खान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देर तक घर नहीं लौटने पर तलाश में पहुंचे परिजनों ने शव फंदे पर लटका देखा। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित किया। पुलिस ने आज शाम शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवाकर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी।