नदबई: नदबई में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, पेट्रोल
3.25 और डीजल 3.02 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ
पेट्रोलियम कंपनियों ने शुक्रवार से पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें लागू होने के बाद आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ना शुरू हो गया है। बढ़ी हुई कीमतों का असर खासतौर पर रोजाना वाहन चलाने वाले लोगों और परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों पर दिखाई देने लगा है।