चंदौली: कमालपुर इंडेन गैस एजेंसी पर गैस न मिलने से उपभोक्ता परेशान, सुबह से लगी लंबी कतार
चन्दौली जनपद के कमालपुर इंडेन गैस एजेंसी पर सिलेंडर न मिलने से उपभोक्ता परेशान हैं। मंगलवार सुबह 4 बजे से ही लोग लाइन में लग गए, जहां 500 से अधिक की भीड़ जुटी। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि कई दिनों से बुकिंग के बावजूद गैस नहीं मिल रही। होम डिलीवरी व्यवस्था भी ठप है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है।