कटघोरा: कोरबा में शादीशुदा युवक ने साड़ी के फंदे पर लटककर दी जान, पत्नी मायके में थी
Katghora, Korba | May 18, 2026 बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के कोरई बस्तीपारा बस्ती में एक मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक 30 वर्षीय किशन कुमार था, जो मजदूरी का काम करता था। यह घटना रविवार रात की है, जब वह अपने कमरे में अकेला था।सोमवार सुबह जब काफी समय बीत जाने के बाद भी वह कमरे से बाहर नहीं आया, तो परिजनों ने जाकर देखा। किशन पंखे पर साड़ी के फंदे से लटका हुआ मिला।