🚨 ऊखीमठ में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई 🚨
केदारनाथ यात्रा के दौरान अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में आबकारी विभाग को बड़ी सफलता मिली है। ऊखीमठ बाजार क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
👉 आरोपियों के कब्जे से 116 पव्वे और 28 अद्धे अंग्रेजी शराब बरामद।
👉 वैध दस्तावेज न मिलने पर उत्तराखंड आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज।
👉 जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देश पर जनपद में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान जारी।
जिला आबकारी अधिकारी रमेश बंगवाल ने कहा कि केदारनाथ यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
#Rudraprayag #Ukhimath #ExciseDepartment #IllegalLiquor #KedarnathYatra #UttarakhandNews #BreakingNews
Rudraprayag, Rudraprayag | Jun 8, 2026