घाटमपुर: बिधनू में पैदल हाईवे पार कर रहे मजदूर को डंपर ने कुचला, मौत, परिजनों ने हाईवे जाम कर किया हंगामा
बिधनू थाना क्षेत्र के बिधनू कस्बे में देर रात हाईवे को पैदल पार कर रहे 38 वर्षीय मजदूर मुंशी लाल को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया।दुर्घटना में मजदूर की मौके पर मौत हो गई।गुस्साए परिजनों ने बुधवार गुरुवार की मध्य रात्रि 12:30 कानपुर सागर हाईवे को जाम कर दिया।थाना प्रभारी ने बताया परिजनों को समझा कर हाईवे खुलवा दिया गया है।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।