बैरसिया: ऐशबाग में जिम में निवेश के नाम पर जालसाज ने एक व्यक्ति से ₹32 लाख की ठगी की
Berasia, Bhopal | Apr 25, 2026 भोपाल के ऐशबाग इलाके में जिम में निवेश करने का झांसा देकर जालसाज ने एक व्यक्ति से 32 लाख रुपए की ठगी कर ली। घटनाक्रम तीन साल पुराना है। फरियादी ने एक साल पहले इस मामले की शिकायत थाने में की। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।