टोंटो थाना अंतर्गत बमियांबासा मध्य विद्यालय के शिक्षक 57 लक्ष्मण लागुरी की टाटा गुवा पैसेंजर के चपेट करने से मौत हो गई। घटना मुफस्सिल थाना के सिगपोखरिया रेलवे स्टेशन के पास की है। मृतक टोंटो थाना अंतर्गत पदमपुर का रहने वाले थे।इस समय मुफस्सिल थाना अंतर्गत महुलसाइ में एक किराए के मकान में रहते थे।यही से हर दिन अपना स्कूल जाते और आते थे।