जौनपुर: सिराथू से विधायक पल्लवी पटेल ने जौनपुर में अधिकारियों की ली क्लास
सिराथू से विधायक पल्लवी पटेल रविवार को जौनपुर पहुंच गईं। यहां उन्होंने कई अधिकारियों की क्लास ले ली। दरअसल आरोप है कि लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मातापुर में उनके जानने वाले एक व्यक्ति की ज़मीन कुछ लोगों ने कब्जा कर ली। ये भी आरोप लगा कि पुलिस और प्रशासन ने मिलकर कब्ज़ा करवा दिया