जौनपुर: जफराबाद नगर पंचायत में खराब ट्रांसफार्मर के कारण नवरात्र पर बिजली संकट की आशंका
नगर पंचायत जफराबाद में कई वर्षों से 400 केवीए का एक ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है और आश्चर्यजनक बात यह है कि नगर पंचायत और ईओ को इसकी जानकारी तक नहीं है। पूर्व अध्यक्ष प्रमोद बरनवाल ने इमरजेंसी के लिए यह ट्रांसफार्मर खरीदा था ताकि कोई भी ट्रांसफार्मर खराब होने पर विद्युत आपूर्ति तुरंत सुचारू की जा सके