जौनपुर: जौनपुर में विश्व अल्जाइमर दिवस पर गोष्ठी, डॉ. हरिनाथ यादव ने लोगों को जागरूक किया
नईगंज में विश्व अल्जाइमर दिवस के अवसर पर रविवार की सुबह 11 बजे गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. हरिनाथ यादव ने कहा कि यदि व्यक्ति छोटी-छोटी बातें भूलने लगे तो सावधान हो जाना चाहिए। बढ़ती उम्र के साथ शारीरिक और मानसिक शक्ति धीरे-धीरे कमजोर होने लगती है और लगातार भूलने की आदत अल्जाइमर बीमारी का संकेत हो सकती है।