जौनपुर: धूमधाम से मनाया गया श्री सर्वेश्वरी समूह का 65वां स्थापना दिवस
मानव सेवा के प्रति समर्पित सामाजिक व आध्यात्मिक संस्था श्री सर्वेश्वरी समूह का 65वां स्थापना दिवस रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रविवार की प्रातः करीब 6 बजे प्रभातफेरी से हुई, जो वन विहार रोड रामरायपट्टी स्थित स्थानीय शाखा से निकलकर पूरे शहर का भ्रमण कर शाखा परिसर में समाप्त हुई।