राजमहल: उधवा चौक स्थित बंधन बैंक के सामने ट्रक ने ट्रांसफार्मर पोल को मारी टक्कर, केस दर्ज
राधानगर थाना क्षेत्र के उधवा चौक स्थित बंधन बैंक के सामने गुरुवार को अनियंत्रित होकर एक कबाड़ लदे ट्रक ने सड़क किनारे लगे विद्युत पोल को टक्कर मार दी। इससे विद्युत पोल टूट गया। साथ ही ट्रांसफार्मर को भी क्षति हुई है। मामले में विद्युत कनीय अभियंता ने गुरुवार को अपराह्न करीब 5 बजे राधानगर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।