बुरहानपुर के ग्राम डवाली खुर्द के ग्रामीणों ने किसानों के खेत का रास्ता रोकने की शिकायत कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर की है। ग्रामीणों ने कहा कि एक किसान ने शासकीय रास्ते पर अवैध कब्जा कर लिया है। रास्ता बंद करने से किसान काफी परेशान हो रहे है। पिछले चार साल से रास्ते की जमीन ही कब्जा कर खेती की जा रही है, जिससे किसानों को आगवामन में परेशानियां आ रही है।