बिंदकी: मुरादपुर गांव में महात्मा बुद्ध की जयंती पर मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया, बुद्ध के विचारों पर हुई चर्चा
फतेहपुर जनपद के बिंदकी के निकट मुरादपुर गांव में शुक्रवार की देर शाम 6:30 बजे बौद्ध धर्म के संस्थापक महात्मा बुद्ध की जयंती मनाई गई। मौजूद लोगों ने महात्मा बुद्ध के चित्र तथा भारत रत्न संविधान निर्माता बाबासाहेब अंबेडकर के चित्र तथा प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुख्य अतिथि समाजसेवी ठाकुर सूर्य प्रताप सिंह उर्फ पप्पू सिंह राठौड़ ने मेधावियों को सम्मानित किया।