पहाड़ी: पहाड़ी पुलिस की कार्रवाई में साइबर ठगी के मामले में दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, जांच जारी
पहाड़ी पुलिस ने शनिवारशाम 6 बजे साइबर ठगी के मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है तथा मामले मेंगहन अनुसंधान जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर साइबर ठगी से जुड़े अन्य आरोपियों और नेटवर्क के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।