स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत बेगूसराय जिले के ऐतिहासिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता एवं सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किए गए। गढ़पुरा स्थित नमक सत्याग्रह स्थल तथा वीरपुर प्रखंड के नौला गढ़ स्थित पालकालीन ऐतिहासिक कुएं के परिसर की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता एवं ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
जिला प्रशासन द्वारा अभियान के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा सार्वजनिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण में सामुदायिक सहभागिता के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
IPRD Bihar
#SwachhataHiSeva2026
Swachh Begusarai
#cmsamrat