सिरोही: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ओटाराम देवासी जिले के दौरे पर रहे, विभिन्न कार्यक्रमों में लिया भाग
Sirohi, Sirohi | May 7, 2026 राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने गुरुवार को सिरोही जिले के ऊड, पाडीव, गोयली एवं बाल्दा ग्राम पंचायतों में आयोजित ग्राम रथ अभियान कार्यक्रमों में भाग लेकर आमजन की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।