करछना: छोटा चाका में दिनदहाड़े घर में घुसकर चोरों ने की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
थाना क्षेत्र के छोटा चाका में घर में घुसकर चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दिया। भूक्तभोंगी शिवबोध ने बताया कि दोपहर के वक्त छोटी बहू के साथ बच्चों का एडमिशन कराने के लिए मकान का ताला बंद कर स्कूल गई थी। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोर घर में घुस गए और अलमारी में रखा लाखों रुपए का आभूषण उठा ले गए। विद्यालय से लौट के बाद अंदर जाकर देखा तो हैरान हो गए।