कोंडागांव: भगदेवा पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर ट्राली से टकराया ड्यूटी में आ रहा जिला पंचायत का कर्मचारी, जिला अस्पताल में भर्ती
कोंडागांव जिले के ग्राम पंचायत भगदेवा में आज सुबह टैक्टर के ट्राली से बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया है। 26 अप्रैल को मिली जानकारी अनुसार आज सुबह ग्राम निलजी निवासी जिला पंचायत कर्मचारी मानिक लाल बघेल उम्र 42 वर्ष ड्यूटी में आ रहा था उसी दौरान भगदेवा पैट्रोल पंप के पास उनकी बाइक की ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हो गई।