मुरैना नगर: मुरैना: न्यू तहसील कार्यालय में कोटवार सम्मेलन, कलेक्टर ने कहा- गांवों की सबसे मजबूत कड़ी हैं कोटवार
मुरैना के न्यू तहसील कार्यालय में आयोजित कोटवार सम्मेलन में कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने कोटवारों को ग्रामीण प्रशासन की जीवन रेखा बताया।उन्होंने कहा कि बाढ़,आपदा प्रबंधन और जनगणना जैसे कार्यों में उनकी भूमिका बेहद अहम है।कलेक्टर ने वर्दी की राशि सीधे खातों में भेजने और सभी को पहचान पत्र जारी करने के निर्देश दिए।सम्मेलन में कोटवारों का सम्मान भी किया गया।