सतना।शहर के कोलगवां थाना क्षेत्र में एक बेहद सनसनीखेज और हृदय विदारक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। बैंक कॉलोनी में एक 11 वर्षीय बालक की हसिया से गला रेत कर निर्मम हत्या कर उसके शव को नीले ड्रम में बंद कर दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल व्याप्त होना बताया गया है।