बहराइच: मझाऊवा इलाके में जमीन के विवाद में विपक्षी ने बुजुर्ग को जमकर पीटा, बुजुर्ग घायल हुआ
जिले के मझाऊवा इलाके में विपक्षी ने जमीन के विवाद को लेकर बुजुर्ग को जमकर मारा पीटा है। जिससे बुजुर्ग घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए परिजन बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि जमीन के विवाद को लेकर जमकर मारा पीटा है। जिससे बुजुर्ग घायल हो गया। पुलिस जांच में जुट गई हैं।