बालोद जिले के ग्राम मेढ़की में सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और गांव में बढ़ती वैमनस्यता की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए ग्रामीणों ने सामूहिक बैठक कर कड़ा फैसला लिया है। बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामवासियों ने सर्वसम्मति से तय किया कि गांव में एक-दूसरे को भड़काने, इधर-उधर की बातें पहुंचाकर विवाद खड़ा करने और चुगली कर माहौल खराब करने वाले व्यक्तियों पर 5 हजार रुपये