पटना ग्रामीण: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई, 100 मीटर के दायरे में प्रवेश प्रतिबंधित
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को CM के पद से इस्तीफा देने वाले हैं। वहीं मंगलवार को नए मुख्यमंत्री को लेकर बैठक होने वाली है और कल ही नए मुख्यमंत्री के चेहरे की घोषणा की भी संभावना है। ऐसे में सोमवार को अचानक बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई। सम्राट चौधरी के आवास के 100 मीटर के दायरे में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है।