पातेपुर: पातेपुर पुलिस ने विशनपुर बहुआरा गांव में छापेमारी कर एक गुमटी से किया भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, छापेमारी जारी।
पातेपुर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विशनपुर बहुआरा गांव में छापेमारी कर रही है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक गुमटी से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है।बुधवार की सुबह 9 बजे अपार थानाध्यक्ष मनोज पांडेय ने बताया कि गुमटी मालिक फरार है। प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।साथ ही अन्य जगहों पर भी रेड जारी है।