नावकोठी: चकमुजफ्फर से किशोरी को अगवा करने के आरोपी को पुलिस ने लड़की के साथ किया गिरफ्तार, 164 के बयान के लिए लड़की को भेजा कोर्ट
हसनपुर बागर पंचायत के चकमुजफ्फर से किशोरी को अगवा करने के मामले में नावकोठी पुलिस से किशोरी के पिता ने मामला दर्ज कराया था। किशोरी के पिता ने बताया कि मेरी पुत्री कोचिंग पढ़ने जा रही थी, इसी दौरान गांव के युवकों ने बाइक पर बैठाकर अगवा कर लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़की सहित दो युवक को गिरफ्तार कर लिया है।