नावकोठी: नावकोठी और समसा में शांतिपूर्ण चैती दुर्गा मेला संपन्न,बूढी गंडक नदी में प्रतिमा का विसर्जन
नावकोठी एवं समसा में दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन के साथ ही चैती दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस बल और दंडाधिकारी दोनों स्थानों पर मूर्ति का विसर्जन करने में सहयोग किया। वैदिक मंत्रोचार के साथ देवी की पूजा अर्चना करने के बाद अंतिम विदाई दी। इस दौरान मिला समिति के अध्यक्ष एवं अन्य सदस्य मौजूद थे