नावकोठी: नावकोठी प्रखंड के विभिन्न पंचायत में 6 माह से ऊपर के बच्चों का कराया गया अन्नप्राशन,CDPO एवं अन्य ने की निगरानी
नावकोठी प्रखंड के विभिन्न पंचायत में 6 माह से ऊपर के बच्चों का अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आईसीडीएस विभाग के द्वारा संचालित इस कार्यक्रम का सीडीपीओ मोनिका रानी,महिला पर्यवेक्षिका लालिमा कुमारी, पद्मावती किरण,सिंकी कुमारी आदि के द्वारा अनुश्रवण किया गया। अभिभावक माताएं अपने 6 माह से ऊपर और 2 साल से कम उम्र के बच्चों को लेकर इस कार्यक्रम आयी थी।