नावकोठी: चुनाव के मद्देनजर पुलिस पदाधिकारी ने नावकोठी के विभिन्न स्थान पर चलाया वाहन चेकिंग अभियान, ₹67,000 वसूला जुर्माना
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पुलिस और पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसमें 67000 रू जुर्माने वसूल किए गए। सहायक मतदान पदाधिकारी सह बीडीओ चिरंजीवी पांडे ने बताया कि चुनाव के दौरान नगदी तथा आपत्तिजनक सामग्री बाइक से एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजे जाने की संभावना बनी रहती है।