नावकोठी: नावकोठी प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर आंगनबाड़ी सेविकाओं ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान,लोगों को वोट के लिए किया प्रेरित
नावकोठी प्रखंड के विभिन्न पंचायत में आंगनबाड़ी सेविकाओं के द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आसपास के महिलाएं एवं अन्य व्यस्क मतदाता इस कार्यक्रम में शामिल हुए। आंगनबाड़ी सेविकाओं ने लोगों को जाति धर्म से ऊपर उठकर खुद और अपने आसपास के तमाम लोगों को मत डालने के लिए प्रेरित किया। छोड़ कर अपना सारा काम,पहले करें मतदान का नारा लगाये।