नावकोठी: डफरपुर पंचायत के छतौना में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन,महिला पर्यवेक्षिका,आंगनबाड़ी सेविका एवं अन्य लोग हुए शामिल
डफरपुर पंचायत के मिडिल स्कूल छतौना से आंगनबाड़ी सेविकाओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकली। महिला पर्यवेक्षिका सिंकी कुमारी के नेतृत्व में आंगनबाड़ी सेविकाओं ने रैली से पूर्व आंगनबाड़ी केद्रों पर आकर्षक रंगोली का निर्माण कर मतदान के महत्व को बतलाया। इस अवसर पर जागरूकता रैली में मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित करने वाले स्लोगन लगाकर जागरूक किया गया।