चक्रधरपुर: त्योहारों से पहले चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल का देर रात औचक निरीक्षण
पश्चिमी सिंहभूम जिले में त्योहारों के मद्देनजर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी ने चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल का देर रात निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में विशेष सतर्कता और समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।