जांजगीर: जिले में हरेली तिहार, हरियाली, खेती और गेड़ी की मस्ती का पर्व
जांजगीर-चांपा सहित पूरे छत्तीसगढ़ में हरेली तिहार का खास महत्व है। सावन अमावस्या को मनाया जाने वाला हरेली प्रदेश का पहला प्रमुख लोकपर्व माना जाता है। यह पर्व खेती-किसानी, पशुधन, प्रकृति और छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं से जुड़ा हुआ है। हरेली के दिन किसान अपने कृषि औजारों की साफ-सफाई कर हल, नांगर, कुदाली और फावड़े की पूजा करते हैं और अच्छी फसल व सुख-समृद्ध