कायमगंज: पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत के बाद कायमगंज क्षेत्र में भाजपाइयों ने पटाखे और मिठाइयों से मनाया जश्न
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद कायमगंज में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जोरदार जश्न मनाया। ट्रांसपोर्ट चौराहा पर पटाखे फोड़े झालमुरी बाटी और एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर अपनी खुशी का इजहार किया। भाजपा की वरिष्ठ नेत्री पूर्व राज्य महिला आयोग सदस्य डॉक्टर मिथलेश अग्रवाल ने बताया कि यह सच्चाई की जीत है।