सहसवान: थाना जरीफनगर क्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, अलीगढ़ रेफर
बदायूं-दिल्ली हाईवे पर नेनौल वागवाला चौराहे के पास दो वाहनों की टक्कर में भीषण भिड़ंत होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। यह घटना रविवार सुबह करीब 11 बजे की है।