बाढ़: बाढ़ के बिचली मलाही में जेडीयू कार्यालय का भव्य उद्घाटन, मंत्री ने नीट पेपर लीक व शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर दिया बयान
Barh, Patna | Jul 26, 2026 बाढ़ के बिचली मलाही में रविवार को 12 बजे जेडीयू के नए कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद मंत्री श्रवण कुमार ने मीडिया से बातचीत में नीट पेपर लीक, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अपनी प्रतिक्रिया दी।