हाथरस: गाली-गलौज का विरोध करने पर पड़ोसियों ने दो महिलाओं और एक पुरुष को घायल किया, पुलिस ने शिकायत पर अस्पताल पहुंचाया
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला अलगर्जी में गाली गलौज का विरोध करने पर पड़ोसियों ने 2 महिला व एक पुरूष को जमकर मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट में घायल पीड़ित लोगों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल लाकर डाक्टरी परीक्षण कराया है। घायल एक महिला ने बताया गाली गलौज का विरोध करने पर पड़ोसियों ने मारपीट की है।