मेघनगर: मेघनगर में नाबालिग बालिका मिली, पुलिस कर रही परिजनों की तलाश
13 अप्रेल शाम 5 बजे मेघनगर के बाजार में एक नाबालिक बालिका मिली है जिसके परिजजनों की पुलिस तलाश कर रही है। बालिका ने अपना नाम भारती पिता मेहिया और मां का नाम झुना बाई बताया है। मेघनगर पुलिस के द्वारा उक्त बालिका के परिजनों की तलाश की जा रही है जिसको लेकर मेघनगर पुलिस द्वारा आसपास की सभी पुलिस चौकिया एवं थानों को भी बालिका के फोटो के साथ सूचना दे दी गई है