कांके: हटिया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने एक युवक को अवैध गांजे के साथ किया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Apr 9, 2026 हटिया रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने अवैध गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे प्रेस रिलीज जारी कर आरपीएफ ने बताया कि आरपीएफ द्वारा राउंड और चेकिंग अभियान के दौरान प्लेटफार्म संख्या दो पर एक बैग के साथ युवक को बैठा देखा। संदेह होने पर जब उसके बैग की तलाशी ली गई तब उसके बैग से तीन पैकेट गांजा बरामद हुआ।